बीओआई अधिकारी संघ का क्लस्टर मीट का आयोजन

रांची: बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ झारखंड राज्य इकाई राँची अंचल के द्वारा XISS ऑडिटोरियम में क्लस्टर मीट का आयोजन किया गया। जिसमें राँची शहर और उसके आस-पास स्थित शाखाओं के 276 अधिकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशंस के एक्जीक्यूटिव वायस प्रेसिडेंट और बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ झारखंड राज्य इकाई के महासचिव काॅमरेड सुनील लकड़ा ने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 12 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने पर सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दिया और बैंकिंग जगत में चल रही गतिविधियों को लेकर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संगठन अधिकारी वर्ग के हितों को लेकर हमेशा से प्रतिबद्ध रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्क लाइफ बैलेंस अभियान चलाया जा रहा है। जिसका लाभ न केवल बैक अधिकारियों को हो रहा है। साथ ही साथ भविष्य में बैंक के कारोबार वृद्धि में भी होगा। इकाई के अध्यक्ष काॅमरेड अमित कुमार, उपाध्यक्ष काॅमरेड बेंजामिन मुर्मू, उप महासचिव काॅमरेड विजय वाधवा और कोषाध्यक्ष कॉमरेड प्रकाश उरांव ने भी अपना विचार रखा।
मंच संचालन इकाई के राँची अंचल के सहायक महासचिव काॅमरेड मनीष नारायण ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुश्री रंजीता बिलुंग ने किया। मौके पर कार्यकारी सदस्य ज्योत्सना बाड़ा, गौरी शंकर साही, मोहम्मद अली हसन, हरीश सिंह, अनजंय कुमार, सुरेश भगत, भरत लाल ठाकुर, मनीष कुमार, शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, रंजन जैसवाल और बड़ी संख्या में अधिकारी वर्ग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *