मुरहू के पंचघाघ जलप्रपात परिसर में चलाया गया सफाई अभियान

खूंटी: तेजस्विनी परियोजना, मुरहू के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने हेतु पंचघाघ जल प्रपात में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना कर्मियों द्वारा पंचघाघ जलप्रपात परसिर की साफ-सफाई से किया गया।
मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पंचघाघ का प्राकृतिक मनोरम दृश्य पर्यटकों को बरबस ही अपनी अेार आकर्षित करने की क्षमता से परिपूर्ण है। इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा पंचघाध जलप्रपात में अधिक संख्या मे पर्यटकों की आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि पंचघाघ जलप्रपात परिसर में साफ-सफाई रखी जाय जिससे यहा आने वाले लोगो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पडे़। उन्होंने पंचघाघ आने वाले पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि लोग पत्तों से बने पत्तल एवं दोना तथा वहां रखे डस्टबीन का उपयोग करें।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तेजस्विनी क्लब बहम्नी, मुरहू की किशोरियों द्वारा बनाये गये बांस के डस्टबिन की प्रशंसा की। तेजस्विनी क्लब की किशोरियों द्वारा लाये गये बांस के डस्टबिन को प्रबंधन समिति, पंचघाघ जलप्रपात को सौंपा गया।
मौके पर तेजस्विनी परियोजना, मुरहू समन्यक कहा कि तेजस्विनी क्लब से जुड़ी किशोरियो को आय सृजन गतिविधि के अन्तर्गत स्थानीय सामाग्रियों से उपयोगी समान बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। बनाये गये समाग्रियों को तेजस्विनी मार्ट एवं नजदीक के बजार-हाट में बेचकर लोग अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्विनी क्लब के किशोरियों एव युवतियों को बांस के डस्टबिन, टोकरी, पूजा की थाली, पेन बाक्स, टोपी इत्यादि के निर्माण संबधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब की किशोरीयो के द्वारा बनाये जा रहे बांस की उपयोगी समाग्रियों कीे खरीद-बिक्री के कार्य में सहयोग कर उनके मनोबल को बढा़या जाना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *