सिविल डिफेंस ने संभाला कमान, उदासीन चेहरे पर आई मुस्कान

 अनूप कुमार सिंह,पटना।बिहार में बुधवार को भगवान भास्कर को दूसरे दिन अर्घ्य देने के साथ  लोक आस्था के सबसे महान पर्व चैती छठ का चार दिवसीय छठ पूजा संपन्न हो गया।जहां इस पावन अवसर पर पटना सिविल डिफेंस के वार्डन,स्वयंसेवकों ने गंगा घाटों व तालाब, नदियों के किनारे भीड़ नियंत्रण ,आपदा प्रबंधन ,विधि व्यवस्था संधारण, व यातायात नियंत्रण की कमान संभाली। राजधानी पटना से बख्तियारपुर , उलार सूर्य मदिर दानापुर से पालीगंज तक कुल 57 घाटों पर 136 सिविल डिफेंस के वार्डन,स्वयंसेवकों को पटना के डीएम सह सिविल डिफेंस के नियंत्रक द्वारा तैनात किया गया।

    सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह ने इसका नेतृत्व संभाला ।श्री श्याम द्वारा पटना सिटी के चर्चित गंगा घाट गायघाट पर ग्रुप लीडर के रूप में खुद सेवा  व सहयोग का काम किया ।

चार दिवसीय 22 से 25 मार्च तक वार्डन व स्वयंसेवक द्वारा सक्रिय एवं सजग रहकर  छठ पूजा को सुगम व सफल बनाया।

    इस दौरान गंगा घाटों पर अपने परिजनों से बिछड़े छोटे-छोटे बच्चों 

 व बच्चियों के अलावा वृद्धि महिला एवं पुरुषों को जिला नियंत्रण कक्ष के अस्थाई कंट्रोल रूम में उद्घोषणा के माध्यम से उनके परिजनों से मिलवाया गया। छोटे-छोटे बच्चों को उचित पहचान के बाद उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया गया ।सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन सरदार मनोहर सिंह ,पोस्ट वार्डन हरेंद्र नाथ ,रंजन कुमार ,वार्डन प्रवीण प्रवीण प्रीतम ,संतोष कुमार, राजकुमार राय इत्यादि ने चार दिनों तक लगातार सक्रिय रहकर छठ के महान पर्व को सफल बनाया।

    खोए हुए छोटे-छोटे बच्चों के बदहवास अभिभावकों को अपने बच्चों के मिलने पर उनके चेहरे की खुशियां देखते बनती थी।जबकि अपने परिजनों से बिछड़े दर्जनों वृद्ध महिला पुरुष परिजनों से मिलकर पटना जिला प्रशासन व सिविल डिफेंस की प्रशंसा की व आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *