चंदन कुमार सिन्हा होंगे रांची के नए एसएसपी, कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग

रांची: राज्य में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए राज्य सरकार के गृह विभाग ने कई जिले के आईपीएस का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है। वहीं राजधानी रांची में चंदन कुमार सिन्हा को एसएसपी का दायित्व मिला है। किशोर कौशल को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है। माइकल राज को उप महानिरीक्षक विशेष शाखा रांची, ट्रैफिक एसपी हरीश बिन जमा को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है। सरायकेला एसडीपीओ हरविंद्र सिंह को गुमला एसपी बनाया गया है। मेदनीनगर के एसपीओ ऋषभ गर्ग को जमशेदपुर ग्रामीण एसपी,कपिल चौधरी को धनबाद ग्रामीण एसपी,दीपक कुमार पांडेय को गढ़वा एसपी,अनुदीप सिंह पुलिस को कोडरमा एसपी,अनिमेष नैथानी को जामताड़ा एसपी बनाया गया है। राजकुमार मेहता रांची नगर एसपी,मनीष टोप्पो रांची ग्रामीण एसपी,आरिफ एकराम को एसीबी रांची,पूज्य प्रकाश को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रांची,अजय कुमार को पुलिस अधिक्षक विशेष शाखा रांची,शंभू कुमार सिंह को पुलिस अधिक्षक विशेष शाखा रांची और अजीत कुमार को पुलिस अधिक्षक सिटी धनबाद बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *