छह मई को इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय करेंगी नामांकन

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय सोमवार छह मई को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी।इसमें सीएम चंपई सोरेन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रभारी गुलाम अहमद मीर , झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहेंगे |
इंडी गठबंधन की प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय नामांकन से पूर्व हजारों की संख्या में भव्य जुलूस यात्रा के साथ नामांकन प्रक्रिया में शिरकत करेंगी जिसका विवरण इस प्रकार है – नामांकन के लिए जुलूस मणि टोला काली मंदिर से पूजा अर्चना कर सुबह 7.00 बजे प्रारंभ होगी , 7:30 बजे धुर्वा सेक्टर तीन अपने आवास से प्रस्थान और दुर्गा मंदिर के दर्शन, 7:45 में बिरसा चौक स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण, 8.00 बजे हिनू चौक स्तिथ (हनुमान मंदिर ,शनि मंदिर में दर्शन ), 8:15 में डोरंडा एजी मोड़, 8:30 में स्वामी विवेकानंद चौक, 8:45 में बाबा साहेब आंबेडकर चौक, 9:00 बजे रिसलदार बाबा के मजार , 9:30 बजे कडरू ब्रिज, 9:40 में कडरू महावीर मंदिर में दर्शन, 10:00 बजे अरगोरा चौक हनुमान मंदिर में दर्शन, 10.20 में हरमू चौक, 10:30 में सहजानंद चौक, 10:40 में कार्तिक उरांव चौक, 10:50 में भारत माता चौक, 11 बजे किशोरगंज चौक, 11:10 में रातु रोड चौराहा , 11:20 में जाकिर हुसैन पार्क ,11:30 में समाहरणालय भवन में नामांकन कर, फिर प्रातः12:00 बापू वाटिका मोराबादी में बापू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर रांची लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग हज़ारों लोग की भीड़ को संबोधित करेंगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *