चंपई सोरेन की आज होगी ताजपोशी,राज्यपाल ने शपथ लेने का दिया न्योता

रांची: सूबे के नए मुखिया के रूप में चंपई सोरेन को मनोनीत कर लिया गया है। शुक्रवार को राजभवन में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राधाकृष्णन ने उन्हे इसके लिए आमंत्रित किया है।राजभवन से चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के रुप से हरी झंडी मिल गयी है। इस फैसले के बाद पिछले 24 घंटे से राजनीतिक उठा पटक पर भी विराम लग गया है।
विधायक आलमगीर आलम ने बताया कि अगले 10 दिनों में हमें सदन में बहुमत साबित करना होगा। बताते चले कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र दिया है। इस दौरान उन्होंने (चंपई सोरेन) ने सभी विधायकों के समर्थन वाले वीडियो भी राज्यपाल को दिखलाई है। अब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को फ्लोर टेस्ट के मैजिक नंबर वाले चुनौती को पूरा करना होगा। जिसके बाद महागठबंधन की सरकार एक बार फिर से अस्तित्व में आ जाएगी। और इसके मुखिया चंपई सोरेन होगे।
सबसे बड़ी बात तो यह है की मुख्यमंत्री तो चंपई सोरेन बन जायेंगे।लेकिन मंत्रिमंडल में बदलाव के जो अंदर ही अंदर विधायकों में मन में लड्डू फूट रहा है,उसका क्या होगा। सीता सोरेन इस बार मंत्री बनने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा कांग्रेस कोटे से कई विधायक मंत्री पद के लिए दावा करने लगे हैं। चर्चा है की मंत्रिमंडल में बदलाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *