मंत्रिमंडल विस्तार: बर्थ 9 और पैसेंजर 19, कैसे पार लगेगा सीएम चंपाई सोरेन का रास्ता..

रांची: झारखंड में सीएम चंपाई सोरेन फ्लोर टेस्ट में तो आसानी से पास हो गए। लेकिन अब मंत्रिमंडल विस्तार करने में उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है। माना जा रहा है की इस बार मंत्रिमंडल में 12वें मंत्री भी होंगे। जबकि पूर्व की हेमंत सोरेन की सरकार में यह बर्थ खाली पड़ा हुआ था।
सीएम चांपई सोरेन के साथ कांग्रेस से आलमगीर आलम,राजद से सत्यानाद भोक्ता को मंत्री पद मिल चुका है। शेष नौ मंत्रियों को शपथ दिलाना है। अब 9 में कौन कौन विधायक को इसमें जगह मिलती है यह तो सीएम ही बता पाएंगे। लेकिन सियासी बाजार में कई नामों की चर्चा जोरो पर है। इसमें प्रमुख रूप से गुरू जी शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन का है। सीता सोरेन का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा बसंत सोरेन के भी नाम की चर्चा। इन दोनों में से किसी एक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके अलावा कांग्रेस कोटे से नए नामों में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद,जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह,खिजरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप,महगामा विधानसभा क्षेत्र से दीपिका सिंह पाण्डेय के नाम की चर्चा है। वैसे झामुमो कोटे से बनाए गए मंत्री में भी बदलाव की सुगबुगाहट है। इसमें पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर,बेबी देवी और जोबा मांझी हैं।
इनके जगह पर झामुमो से लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम,सुदीप्त कुमार सोनू,मथुरा महतो और विकास मुंडा के नामों की चर्चा है।
इस बीच यह भी चर्चा हो रही है की सीता सोरेन को छोड़ मंत्रिमंडल में पुराने चेहरे को ही रखा जायेगा। कांग्रेस के कई नेताओं का मानना है की लोकसभा चुनाव सर पर है। ऐसे में यदि इस समय यदि मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाता है तो इससे पार्टी के अंदर बगावत हो सकता है और इसका असर चुनाव पर पड़ सकता है।बेहतर यही होगा की चुनाव के बाद इस मामले की सुलझाया जाय।
अब देखना होगा की सीएम चंपाई सोरेन इस मसाले पर क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *