बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पुलिस की कार्यशैली में किया परिवर्तन ,जनता को अब जग रहा है पुलिस पर भरोसा

बोकारो – बोकारो जिला के नए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के बोकारो में योगदान दिए करीब दो माह हो चले है और इन दो माह में पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिया कार्यशैली में काफी परिवर्तन किया है जिससे आम जनता का अब पुलिस पर भरोसा जग रहा है ।लेकिन पुलिस वाले अच्छे – खासे परेशान हैं, परन्तु जिनके कारण परेशान हैं, उनसे कुछ कह भी नहीं सकते है। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने पुलिस की कार्यप्रणाली में काफी परिवर्तन किया है ,जिस कारण पुलिस वालों को परेशानी बढ़ गयी है ,हो भी क्यों नहीं क्योंकि इन पुलिस वालो को अमन चैन सोने की आदत जो पड़ गई है । लेकिन नए पुलिस अधीक्षक श्री मीणा अपने कर्तव्य ,कार्य के प्रति काफी सख्त है । पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस जनता का रक्षक है भक्षक नहीं , पुलिस पर जनता का भरोसा को जगाना है और जनता की समस्या का समाधान करना हमारा फर्ज है ,निर्दोष जनता पुलिस से ना डरे पुलिस पर पूरा भरोसा करे और पुलिस का साथ दे तभी पुलिस ओर जनता के बीच मैत्री संबंध स्थापित होगा । बताते चले कि जनता को पुलिस वालों के व्यवहार में आया हल्का सा परिवर्तन सुखद एहसास करा रहा है। श्री मीणा के योगदान देने उपरांत क्या क्या परिवर्तन हुआ है वर्षों से न्यायालय द्वारा जो निर्गत वारंट थानों में धूल फांक रहा था, उसे इनके आदेश के बाद पुलिस ने जिले भर से करीब 100 वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है । ये वारंटी न्यायालय के निर्गत आदेश के बाद भी आराम से अपने क्षेत्र में बेफ्रिक होकर घूम रहे थे, पुलिस को तलाश करने पर भी नहीं मिल रहे थे क्या यह बताने की जरूरत है ? 301 मोबाइल बोकारो पुलिस ने इन दो माह में बरामद कर उनके असली मालिकों को इज्जत के साथ थाने में बुलाकर उन्हें दिया है। पुलिस अधीक्षक का आदेश है कि थानेदार हो या डीएसपी सभी को मोबाइल ऑन रखना है और हर कॉल का ज़बाब देने का ईमानदारी पूर्वक प्रयास करना है। खुद ये भी इस बात का अमल करते हैं। इनका मानना है कि जनता के बीच पुलिस है, यह दिखना चाहिए और इसके लिए आए दिन सड़क पर पुलिस बल का मार्च भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में होना एक रूटीन वर्क बन गया है। जनता को उसके कर्तव्य के प्रति सचेत करना। इसी लिए माइक द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस जनता को छिनतई ,चोरी आदि जैसी मामलों में सचेत कर रही है । पुलिस अधीक्षक श्री मीणा का औचक निरीक्षण करने से सभी पुलिस वाले परेशान तो है लेकिन जनता के प्रति अब सजग दिख रहे है । पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा कब और कहां औचक निरीक्षण करेंगे, यह कोई नहीं जनता। खासकर इनके द्वारा देर रात जिले के किसी क्षेत्र ,थाना में प्रगट हो जाना पुलिस वालों को अत्यधिक परेशान कर रहा है। सभी को पता है कि रात के अंधेरे में बहुत सारे विशेष कार्य होते हैं, जिनको चालू रखने में दिक्कत हो रही है। पुलिस पदाधिकारियों ने एसपी के विशेष कर रात्रि औचक निरीक्षण को लेकर अपना दुखड़ा सुनाया। उनका कहना है कि साहब पता नहीं कब सोते हैं, हमारा तो सोना ही मुश्किल हो गया है। इनके औचक निरीक्षण करने सहित इनके द्वारा दिए गए निर्देश से अब पुलिस वाले महकमे में दिख रहे है ।पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा का कहना है कि सभी पुलिस कर्मियों,पदाधिकारी जनता के साथ मैत्री संबंध स्थापित करे ताकि हो रही घटनाओं में सफलता प्राप्त की जाय।इनके द्वारा हर थाना को आदेश दिया गया है कि प्रत्येक सप्ताह के एक दिन थाना दिवस रखे ताकि आम जनता अपना शिकायत लेकर आये ओर उसका त्वरित समाधान हो सके ।असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने सहित नियमित पैट्रोलिंग करना ,जनता के समस्याओं को त्वरित समाधान करने का आदेश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है ।इनका कहना यह भी है कि अगर किसी मामले को लेकर जनता द्वारा किसी पुलिस कर्मी या पदाधिकारी का मुझे शिकायत मिलता है ओर जांचोपरांत सही पाया जाता है तो त्वरित उक्त पुलिस वाले पर कार्रवाई की जाएगी ।एक ताजा मामला सामने आया कि बालीडीह थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सहित एक ओर पुलिस वाले पर जनता द्वारा लगातार पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिल रही थी ,जांचोपरांत पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने त्वरित करवाई करते हुए पुलिस लाइन हाजिर किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *