डुमरी उप चुनाव परिणाम से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है: राजेश पांडेय

रांची: डुमरी विधानसभा उप चुनाव में इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी की जीत से अब यह तय हो गया की देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है। यहां से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह बातें रांची महानगर टीएमसी अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश पांडेय ने कही।
उन्होंने कहा कि डुमरी उप चुनाव को जीतने के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दल आजसू के नेताओं ने अनेक प्रकार से साजिश रचने का काम किया। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो एक एक गांव का दौरा करने का काम किया।लेकिन डुमरी की जनता ने उन्हें नकारने का काम किया है। राज्य में हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं पर भरोसा किया। साथ ही दिवंगत झामुमो नेता जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने का काम किया है।
श्री पाण्डेय ने कहा एनडीए का पतन पूरे देश में अब शुरू हो गया है और लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से ये लोग पराजित होंगे। जनता अब भाजपा की झूठी बातों में आने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि डुमरी उपचुनाव में इण्डिया गठबन्धन की प्रत्याशी, स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी और मंत्री बेबी देवी की जीत पर बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *