भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा चलायेगी माटी,रोटी, बेटी बचाओ अभियान

रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवशंकर उराँव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में “रोटी, बेटी, माटी बचाओ अभियान” कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज को कुछ समूह विशेष के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शिकार किया जा रहा है। आज राज्य की आदिवासी समुदाय के जमीन, उनके जीने के संसाधन को लूटकर उनकी रोटी छीनी जा रही है, और उनकी माँ-बहन बेटियों की ना सिर्फ इज्जत,आबरू लूटी जा रही है बल्कि बोटी-बोटी काटकर निर्मम हत्याएं भी जा रही है। कुल मिलाकर योजनाबद्ध तरीके से आदिवासी समाज के अस्तित्व को ही मिटाने का षडयंत्र किया गया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूरे राज्य में “माटी,रोटी,बेटी बचाओ अभियान” के माध्यम से पूरे प्रदेश में एक कोने से दूसरे कोने तक पदयात्रा कर आदिवासी समाज के बीच जनजागरण चलायेगी। यह अभियान आगामी 5 अक्टूबर रानी दुर्गावती के 500वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रारंभ होकर संविधान दिवस 26 नवंबर को सम्पन्न होगी। पदयात्रा अमर शहीद सिद्धो-कान्हो की जन्मस्थली भोगनाडीह से प्रारंभ होकर पलामू के अमर शहीद नीलाम्बर- पीताम्बर की जन्म स्थली में जाकर संपन्न होगी।मोर्चा के कार्यकर्ता पदयात्रा यात्रा के दौरान माटी,रोटी और बेटी पर जिस प्रकार से षड्यंत्र रच कर कब्जा किया जा रहा है,लूटा जा रहा है, अतिक्रमण किया जा रहा है, उस बात को राज्य की आदिवासी समाज के बीच बताया जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, मोर्चा प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, सूलेंन गाड़ी, बिरसा मिंज, सहित कई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *