भाजपा नेत्री सीमा राय ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से की मुलाकात

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से दिल्ली स्थित आवास पर झारखंड प्रदेश से भाजपा नेत्री सीमा राय ने मुलाकात की। उनके साथ और भी कई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की है।
मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई और सभी को अपने अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को जीत दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। वहीं सीमा राय ने विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की चर्चा की। इसपर उन्हें आश्वासन मिला है। माना जा रहा है कि भाजपा नेत्री सीमा राय कांके विधानसभा क्षेत्र से इसबार चुनाव लड़ने के मूड में हैं। इस बात को लेकर उन्होंने संगठन को भी अवगत करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *