नामकुम क्षेत्र में सड़क हादसा,एक महिला की मौत
रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित टाटा रोड में मिलिट्री अस्पताल के पास सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूटी सवार एक महिला को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान की जा रही है।



