बिहार के सिस्टम का शुक्रिया! मेरी औकात दिखा दी, रोते हुए ग्रेजुएट चाय वाली का वीडियो वायरल

पटना : पटना की ‘ग्रेजुएट चाय’ वाली प्रियंका गुप्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, पटना नगर निगम ने उसका ठेला हटा दिया। जिसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। इसके बाद उन्हें ठेला लगाने के लिए जगह दे दी गई।
पटना नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के तहत प्रियंका गुप्ता का ठेला जब्त कर लिया था, इसी को लेकर प्रियंका गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला जो, खूब वायरल हुआ। वीडियो में प्रियंका अपनी चाय की दुकान हटाए जाने को लेकर फूट-फूटकर रोती दिखीं और सरकार को भला-बुरा भी कहा।
प्रियंका ने कहा कि हद​ भूल गई थी मैं अपनी। मुझे लगा था मैं बिहार में कुछ अलग कर सकती हूं, लेकिन यह बिहार है। यहां लड़कियों की औकात किचन तक सीमित रहती है। लड़कियों को यहां आगे बढ़ने का कोई हक नहीं है। पटना में बहुत से ठेले गैर कानूनी तरीके से लगते हैं। सिस्टम वहां एक्टिव नहीं होती है, लेकिन जब एक लड़की अपना बिजनेस कर रही है तो उसे बार-बार परेशान किया जाता है।
प्रियंका का दावा है कि उसने पटना नगर निगम के कमिश्नर के इजाजत के बाद कुछ दिनों के लिए एक स्थान पर अपना ठेला लगाया था, लेकिन नगर निगम ने फिर से उसका ठेला वहां से हटा दिया। उन्होंने कहा कि हम अपनी कंपनी बंद करके घर वापस जा रहे हैं। पटना नगर निगम और बिहार के सिस्टम का शुक्रिया! जिन्होंने मुझे मेरी औकात दिखा दी कि लड़की हो, घर में रहो।
प्रियंका के इस वीडियो के वायरल होने के बाद पटना नगर निगम ने ग्रेजुएट चाय वाली को अपना ठेला लगाने के लिए एक जगह दी जिसके बारे में प्रियंका गुप्ता ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि मुझे एक नई जगह दी गई है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हम शांति से काम करना चाहते हैं। इसके बाद प्रियंका गुप्ता ने सोशल मीडिया से अपना रो-रो कर नगर निगम पर बरसते हुए वाला वीडियो डिलीट कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *