शाहाबाद की चर्चित आरा से बीजेपी ने संजय टाईगर को सौंपा टिकट

अनूप कुमार सिंह,पटना/आरा।बिहार के शाहाबाद में भोजपुर जिले के सबसे चर्चित आरा विधानसभा सीट से बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने संजय सिंह टाईगर को उम्मीदवार बनाया है।जहां भोजपुर जिले में आरा विधानसभा सीट के लिए धनबल व बाहुबल को दरकिनार करते हुए बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा  ईमानदार छवि के कर्मठ व जुझारू जमीनी कार्यकर्ता को मौका दिया गया।गौरतलब हो कि जैसे ही भोजपुर जिले के सबसे हॉट सीट आरा विधानसभा से बीजेपी द्वारा संजय सिंह टाईगर का नाम ऐलान किया गया।पूरे भोजपुर जिले में बीजेपी के जमीनी नेता व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।खास तौर पर आरा विधानसभा के लोगों ने बीजेपी प्रदेश संगठन व केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि शाहाबाद में अगर ईमानदार छवि व निर्विवाद उम्मीदवार पर नजर डाले तो संजय सिंह टाईगर सबसे पहले नंबर पर होंगे।बीजेपी प्रदेश संगठन के नेता कौशल विद्यार्थी ने कहा कि बिहार में बीजेपी प्रदेश संगठन में कर्मठ व जुझारू नेताओं में संजय सिंह टाईगर की छवि सबसे अच्छी है।वहीं आरा विधानसभा सीट पर तमाम अटकलों के बीच घोषणा के बाद संजय सिंह टाईगर ने कहा कि आरा विधानसभा की आवाज पूरे बिहार में बुलंद करेंगे।हम भोजपुर जिले व आरा विधानसभा के तमाम साथियों व मतदाताओं को प्रणाम करते हैं।दिलचस्प बात तो यह है कि जहां भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा से सीटिंग विधायक राघवेन्द्र प्रताप को टिकट देने पर महासंग्राम शुरू हो गया है।जहां जेडीयू नेता व एमएलसी रणविजय सिंह ने मोर्चा खोल दिया है।वहीं बीजेपी नेता सूर्यभान सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो जेडीयू व बीजेपी प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन लोगों को मनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।वहीं कई मुखिया संगठनों ने भी बड़हरा में एनडीए गठबन्धन के खिलाफ बगावत का बिगूल फूंक दिया है।बहरहाल बीजेपी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूरी तरह इस मामले को आपसी सामंजस से सुलझाने की कोशिश किया जा रहा है।बीजेपी उम्मीदवार राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी कहा कि बड़हरा विधानसभा में जो भी नाराज लोग हैं उन्हें मना लिया जाएगा।अब देखना यह है कि एनडीए गठबन्धन द्वारा भोजपुर जिले में कैसे अपने सभी नाखुश नेताओं को फिर से एक मंच पर लाया जा सकता है।हालांकि एनडीए नेताओं को महागठबंधन के सभी उम्मीदवारों का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *