बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 11 को रांची में,मिशन 2024 का करेंगे शंखनाद

रांची:झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिशन2024 की रूप रेखा तय करने को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव11 फरवरी को झारखंड दौरे पर आएंगे।

12 को कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव के कार्यक्रम की तैयारी करीब करीब पूरी कर ली गई है। इसमें प्रदेश भर से राजद कार्यकर्ताओं का महाजुटान होना है। साथ ही कई राजनीतिक कार्यकर्ता राजद की सदयता भी लेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय सिंह यादव और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि 12 फरवरी को स्थानीय कार्निवल में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे।
युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि राजद नेता सह तेजस्वी यादव 11 को ही रांची आ जायेंगे। 12 फरवरी को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्निवल में बहुत वृहत पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तेजस्वी यादव के आगमन से राजद युवा कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। उन्होंने कहा कि देश में फैल रहे फांसी वादी ताकतों के विस्तार को रोकने एवं संविधान की रक्षा करने को लेकर एक जुटता के लिए तेजस्वी को सुनने राजद के लाखों कार्यकर्ता आयेंगे। राष्ट्रीय जनता दल का सारा भार तेजस्वी यादव के नाजुक कन्धों पर आ चूका है। हमारा कर्तव्य होगा कि हम अपनी चट्टानी एकजूटता का परिचय देते हुए तेजस्वी को और मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *