भोजपुर की बेटी मानसी ने किया कमाल,आईआईटी के माध्यम से आईएएस बनकर बिहार का नाम रोशन करने की तमन्ना
अनूप कुमार सिंह,पटना/आरा।जहां चाह,वहीं राह,जब जगे,तभी सवेरा,बिहार के भोजपुर की बेटी मानसी द्वारा आईआईटी के माध्यम से आईएएस बनकर बिहार का नाम रोशन करने की तमन्ना है।जहां फिलहाल मानसी ने सीबीएसई 12वीं में 96 प्रतिशत नंबर लाकर भोजपुर का नाम रोशन किया है। गौरतलब हो कि भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड अंतर्गत बचरी गांव के रहने वाले रणविजय सिंह की बेटी मानसी पटना के पूनाईचक डीएवी में सबसे तेजतर्रार व स्कूल टॉपर छात्रा है। गणादेश से बातचीत के दौरान मानसी ने बताया कि उसे आईआईटी के माध्यम से आईएएस बनकर शाहाबाद समेत पूरे बिहार का नाम रोशन करने की तमन्ना है।वहीं मानसी के पिता रणविजय सिंह व माता सोनी सिंह ने बताया कि मानसी बचपन से ही शिक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित रही है।उसने मैट्रिक में भी 95 प्रतिशत नंबर लाकर अपने स्कूल व पूरे इलाके में टॉप किया था। उन्होंने कहा कि मानसी को आईआईटी के माध्यम से आईएएस बनकर बिहार व देश में अपने गृह जिला भोजपुर का नाम रोशन करने की तमन्ना है।हमलोग पूरी तरह उसके बेहतरीन गुणों से प्रभावित होकर पूर्ण समुचित जिम्मेदारी निभा रहे हैं।



