राजद ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती

गणादेश ब्यूरो
पटना: शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मंडल कमीशन के सिफारिशों को लागू करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि वीपी सिंह ने मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू करके सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान की और शोषितों, वंचितों तथा पिछड़ों को अधिकार दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल की। देश में संप्रदायिकता के बढ़ते कदम को रोकने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ मिलकर उन्होंने संप्रदायिकता की चुनौती से मुकाबला के लिए सामाजिक न्याय और मंडलवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया। इन्होंने लोगों से नफरत के खिलाफ वीपी सिंह के विचारों और मार्गों पर चलकर सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, एज्या यादव, अनवर हुसैन, संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम, निराला यादव, धर्मेन्द्र पटेल, डाॅ प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, ई अशोक यादव, डाॅ कुमार राहुल सिंह, बल्ली यादव, निर्भय अम्बेदकर, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, देवकिशुन ठाकुर, संजय यादव, कारी सोहैब, प्रमोद कुमार राम, राजेश पाल, प्रमोद कुमार सिन्हा, डाॅ उर्मिला ठाकुर, अशोक गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, कुमर राय, अफरोज आलम, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, अरूण कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, पंकज यादव, जेम्स कुमार यादव सहित दर्जनों नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *