संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत, प्रेमी पर हत्या के दो आरोप

गणादेश ब्यूरो
बेतिया: नरकटियागंज पुलिस अनुमंडल के गौनाहा थाना क्षेत्र स्थित मंझरिया पंचायत के पटखौली गांव में एक युवती का शव उसके शयन कक्ष में मिला। शुक्रवार की रात हुई उपर्युक्त युवती की मौत से गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।
घटना की बावत बताया जाता है कि राजेंद्र साह की पुत्री 18 वर्षीया सिद्धि कुमारी का शव शयन कक्ष से बरामद किया गया। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार खिड़की से घुसकर किसी ने उसकी हत्या कर दी।
मृतका के परिजनों ने बॉयफ्रेंड विशाल कुमार यादव पर खिड़की के रास्ते घर मे घुसकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने विशाल यादव नामक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने पहले पत्नी और अब प्रेमिका की हत्या कर दी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि सिद्धि का अफेयर विशाल कुमार यादव से रहा, परिजनों में अरविन्द साह, गेंदावली देवी, पप्पू साह बताते हैं कि विशाल कुमार यादव ने 27 अप्रैल 2022 की अर्द्धरात्रि पत्नी रीमा देवी (24 वर्षीया) की गला दबाकर हत्या कर दी। उसी ने यह अफ़वाह भी उड़ाया कि रीमा की मौत सर्पदंश से हुई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा संभव : एसडीपीओ

उस घटना को लेकर रीमा देवी के भाई अभिषेक यादव ने गौनाहा थाना में विशाल यादव, उसके पिता सुरेश यादव, माता रीता देवी, लालती देवी तथा विपिन यादव पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। लड़की के भाई का आरोप है कि 50 हजार रुपये तथा बाइक नही देने के कारण बहन की हत्या ससुराल वालों ने कर दी। उधर मृतका सिद्धि की मां गेंदावली देवी ने गौनाहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आवेदन में मृतका की मां का कहना है कि विशाल कुमार यादव उसके पिता सुरेश यादव तथा माता रीता देवी ने साज़िश रच कर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। सिद्धि कुमारी चार बहनों मे तीसरी थी। उसके पिता आगरा मे दैनिक मजदूर हैं। सिद्धि का विवाह फरवरी 2023 में तय हुआ था, इसके लिए माह अप्रैल 2022 में सगाई की जा चुकी है। घटना की सूचना पर गौनाहा थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, एसआई महेश प्रसाद, इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव तथा डीएसपी कुंदन कुमार दल बल के साथ रात पहुंचे। इधर पुलिस प्रशासन व एसडीपीओ कुंदन कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा कि सिद्धि ने आत्म हत्या की है या उसकी हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *