लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा की हुई बैठक,आगे की रणनीति पर चर्चा

रांची:भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को केंद्रीय अध्यक्ष धमेंन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य कार्य सूची तैयार किया गया। जिसमे आगामी 18वीं लोकसभा चुनाव हेतु उम्मीद्वारों को चयन हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन करने,आगामी 10 मार्च को जमशेदपुर में ’’प्रदेश कार्यकर्त्ता सम्मेलन’’ का आयोजन करने संबंधी मामले पर प्रारूप तैयार किया गया। इसके आलावा 9 मार्च के पहले प्रत्येक जिलों में जिला पदाधिकारियों और वरीय कार्यकर्त्ताओं की सम्मेलन किया जाना है। जिसके तहत दो केन्द्रीय पदाधिकारियों की समिति का गठन किया गया। एक टीम का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी और दूसरी टीम का नेतृत्व पी.एन. सिंह करेंगे, जो जिलों में जाकर जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से तथा बुथ कमेटी से संगठन के मजबूरी और विस्तारिकरण पर परिचर्चा और रायशुमारी करेगी।जिलेवार प्रमुख मुद्दों और जनहित की समस्याओं पर विशेष फोकस कर चिन्ह्ति करना और निदान हेतु कारणों को सुचीबद्ध करके समीक्षा करना,भारतीय जनतंत्र मोर्चा के गठन करने के पीछे के प्रमुख जनहित के मुद्दों और उदेश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के संसाधनों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पूर्व और वर्तमान सरकारों के कामकाज और क्रियाकलापों पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा स्वेत पत्र जारी करेगा।24 वर्षों में किन करणों से बेरोजगारी चरम सीमा में, भ्रष्टाचार का बोलबाला, भय का वातावरण, माफियागिरि में बढोतरी, स्वास्थ की गिरती व्यवस्था, खनन, कोयला और बालू माफिया का उत्पात, जल और जंगलों का अमानवीय दोहन पर काला-पत्र जारी करेगा और उचित कारणों को उजागर करेगा।

  1. प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कार्यसूची बनाना, लक्ष्य तय करना और समयसीमा निर्धारित किया जाएगा। घोषणपत्र’’ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संकलन हेतु उच्च स्तरीय कमिटि का गठन आदि इन्हीं सारी जनहित के मुददों पर विचार-विमर्श और गहन चिन्तत प्रदेश कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में किया जाएगा।
    इस अवसर पर उपाध्यक्ष पीएन.सिंह,केंद्रीय महासचिव आशीष शीतल मुण्डा और केंद्रीय सचिवकेंद्रीय सचिव सौमेन दत्ता ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *