भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उलीहातू पहुंचे सांसद कालीचरण मुंडा, आदमकद प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गणादेश,खूंटी: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को उलीहातू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा उलीहातू पहुंचे और बिरसा ओढ़ा में महान जननायक को नमन किया। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कमिटी के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने उस पवित्र स्थल पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए, जिसे बिरसा मुंडा का जन्मस्थान माना जाता है।कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पाहन और ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। पहले उस सरोवर पर पूजा की गई, जहां बिरसा मुंडा स्नान करते थे। इसके बाद वहीं से पवित्र जल लोटे में भरकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर अर्पित किया गया। सांसद, जिला अध्यक्ष और जिला कमिटी ने संयुक्त रूप से जल-पुष्प अर्पित कर धरती आबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।इस दौरान जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने ग्राम प्रधान, पाहन और मुखिया को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण मुंडा के समक्ष बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नई प्रतिमा के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और उलगुलान आज भी प्रेरणा का स्रोत है। देश की वर्तमान परिस्थितियों में बिरसा मुंडा की विचारधारा और उनके क्रांतिकारी मार्गदर्शन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस होती है।कार्यक्रम में प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नाईमुदीन ख़ान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, नगर अध्यक्ष गुलाम गौश, सोहेल आंसारी, जेम्स तोपनो, पीटर मुंडू, जुलियूस भेंगरा, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, तलहा ख़ान, रोबा गुड़िया, लक्ष्मण टूटी, मोगो मुंडा, जोहन मुंडा, बिनसाय मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *