बिरसा जयंती पर आजसू पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर समेत अन्य नेताओं ने भी बिरसा मुंडा को नमन किया।सुदेश महतो ने कहा की झारखंड का गठन आदिवासी–मूलवासी के हक, अधिकार और पहचान के लिए किया गया है। जिन उद्देश्यों के साथ राज्य बना है, वे पूरे नहीं हुए हैं। बिरसा मुंडा ने जिन सपनों के लिए जंगल में उलगुलान किया, वे अधूरे हैं। उनके लिए आजसू संघर्ष जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि संसाधनों के मामले में राज्य एक नंबर पर है। इसे देश का नेतृत्व करना चाहिए था। पर यह पिछड़ता जा रहा है।इस अवसर पर सुदेश महतो ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार की निष्क्रियता पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिरसा मुंडा के रास्ते से विचलित हो गई है और राज्य में जल, जंगल एवं जमीन की लूट चल रही है।डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू ने बिरसा का अनुसरण कर झारखंड की लड़ाई को अंजाम यह पहुंचाया लेकिन युवा भटक रहे हैं और माफिया का बोलबाला है। कोयला, बालू की लूट हो रही है।प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झारखंड आंदोलन में हजारों–लाखों युवाओं ने अपना भविष्य कुर्बान कर दिया। लेकिन यह सरकार आंदोलनकारियों की सुध लेना भूल गई है। फर्जी आंदोलनकारी चिन्हित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान, कुमुद वर्मा, हरीश कुमार, टिकैत महतो, संतोष महतो, शहज़ाद आलम, ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, चेतन शर्मा, अजित कुमार, सुरेन्द्र लिंडा, प्रशांत महतो, विकास महतो सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *