जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने कालीमाटी उत्क्रमित मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण

कुमारधुबी। एग्यारकुण्ड प्रखंड के कालीमाटी पंचायत अंतर्गत कालीमाटी उत्क्रमित मध्य विद्यालय का गुरुवार 24 अगस्त को जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने निरीक्षण किया। श्री कुरैशी ने झारखंड सरकार के द्वारा छात्रों को दिये जा मध्यवाह भोजन की भी जानकारी ली। इस दौरान शिक्षक सोमनाथ ने बताया कि यहां छात्रों को भोजन देने के लिए प्लेट उपलब्ध नहीं है जिसके कारण सभी छात्र अपने अपने घरों से प्लेट लेकर आते हैं। जिप सदस्य श्री कुरैशी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने निजी खर्च से लगभग 200 छात्रों के लिए प्लेट की व्यवस्था कराया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पासवान, सोमनाथ चटर्जी, रविन्द्र परासर, समीरण नाग, माता समिति सदस्य सुखोदी मुर्मू , रंगलाल बाउरी, राकेश बाउरी, पप्पू मल्हार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *