चुनाव पर्व” की तैयारी जोरों पर, भागलपुर प्रशासन ने कसी कमर

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद होता जा रहा है। इसी सिलसिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एक अहम बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें चुनाव से जुड़े तमाम तैयारियों का जायज़ा लिया गया।बैठक का माहौल पूरी तरह “एक्शन मोड” में था। हर कोषांग के नोडल पदाधिकारी से एक-एक करके जवाब तलब हुआ – “अब तक क्या किया? आगे क्या करना है?”जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रमुख निर्देश कुछ इस प्रकार रहे:मतदान केंद्रों की सफाई हो सर्वोच्च प्राथमिकता: शौचालय, पेयजल, ब्लीचिंग पाउडर, रोशनी – सब कुछ दुरुस्त हो। AMF (Assured Minimum Facilities) की हर शर्त पूरी हो। रंगोली से होगा स्वागत, वोटिंग बनेगा उत्सव: मतदान दिवस पर केंद्रों को सजाया जाएगा, रंगोली के जरिए मतदाताओं का अभिनंदन किया जाएगा। मोबाइल चार्जिंग के लिए पर्याप्त सॉकेट और एक्सटेंशन बोर्ड लगाए जाएंगे।सूचना का असरदार प्रवाह:  वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप मतदान से 5 दिन पहले तक हर मतदाता तक पहुंचे। 100 मीटर के भीतर लाल झंडी से चिह्नित होगा ‘नो प्रचार जोन’।

VV-PAT और मॉक पोलिंग पर भी खास जोर:

 पीठासीन पदाधिकारी और पी1 को 100-100 मॉक कॉल करवाकर VV-PAT से पर्ची निकलवाने और गिनने का अभ्यास कराया जाएगा। फॉर्म 17C को पोलिंग एजेंट से सही ढंग से भरवाने की हिदायत दी गई। हर 2 घंटे में वोटिंग प्रतिशत अपलोड किया जाएगा। सेक्टर पदाधिकारी CU क्लोज बटन दबवाने की जिम्मेदारी लेंगे।

 इस बार हर बूथ होगा हाईटेक – CCTV और वेबकास्टिंग की तैयारी पूरी!शहरी ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। हर बूथ पर लगेगा बैनर – “आप CCTV की निगरानी में हैं”।सूचना और मीडिया में भी बढ़ेगी पारदर्शिता:सभी निर्वाची पदाधिकारी अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट मीडिया कोषांग के माध्यम से साझा करेंगे।इसके लिए एक कर्मी को मीडिया समन्वयक के रूप में नामित करना अनिवार्य होगा।बैठक में मौजूद रहे: उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार, जनसंपर्क संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी

सहित सभी अहम पदाधिकारी।

डॉ. नवल किशोर चौधरी का संदेश साफ था चुनाव महज प्रक्रिया नहीं, लोकतंत्र का पर्व है – इसे उत्साह, पारदर्शिता और पूर्ण तैयारी के साथ मनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *