छात्रों पर झामुमो के गुंडों द्वारा हमले को बाबूलाल मरांडी ने बतलाया शर्मनाक

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग कर रहे छात्रों के साथ हुए मारपीट को दमनात्मक कार्रवाई बतलाया है। उन्होंने कहा कि राँची, गिरिडीह, हजारीबाग में शांतिपूर्ण अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुतला दहन करने जा रहे छात्रों पर पुलिस की मौजूदगी में झामुमो के गुंडों द्वारा हमला किया गया है तो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।  और यह लोकतंत्र के हत्या का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन को पहले धोखा और साजिश के माध्यम से खत्म किया और अब यह युवा विरोधी हेमंत सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है।उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र आंदोलन को साजिश के तहत रद्द करने और न्यायालय में अपने ही फैसले का बचाव नहीं करने के विरोध में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे, लेकिन इसी क्रम में हजारीबाग के गांधी मैदान और गिरिडीह में छात्रों पर JMM के गुंडों द्वारा मास्क पहनकर लाठीचार्ज किया गया। रांची में भी छात्रों पर हमला हुआ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  जी, आप कितने कुंठित, संकुचित और बदले की भावना में किस स्तर तक उतर सकते हैं, यह आपके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन अब आपकी फितरत पूरा देश जान चुका है। जब छात्र संगठित थे, तब मुख्यमंत्री की हिम्मत उनके सामने आने की नहीं थी। लेकिन अब प्री-प्लानिंग के साथ गिरिडीह और अन्य जगहों पर झारखंड के छात्रों को झामुमो के गुंडे पीट रहे हैं। राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की इस नीचता का छात्र करारा जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार से मिले छल के बाद छात्रों का गुस्सा लाजिमी है लेकिन फिर भी वे शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। हेमंत सरकार के गुंडों ने जिस प्रकार कृत्य किया वह निंदनीय है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से झामुमो के सभी गुंडों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है अन्यथा सरकार और जिला प्रशासन की कायरता का भी मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *