कैद में रखे जा रहे हैं सत्तारूढ़ दल के विधायकों को : बाबूलाल मरांडी

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों को कैद में रखा जा रहा है।विधायकों को किसी से न ही बोलने और मिलने की आजादी है। रांची से चार्टर्ड प्लेन से सभी को हैदराबाद रिजॉर्ट शिफ्ट किया गया है। झारखंड में उनकी सरकार होने के बाद भी भाजपा से डर लग रहा है। झामुमो को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।
उन्होंने नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बधाई दिया है। साथ ही कहा कि वे जनहित में ईमानदारी से काम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *