जन आक्रोश रैली में हेमंत सोरेन को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

लातेहार : भारतीय जनता पार्टी के लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद के संभावित प्रत्याशी चेतलाल दास ने गुरुवार को लातेहार में जन आक्रोश रैली के दौरान पूरी ताकत झोंक दी। इस जन आक्रोश रैली में लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा हेमंत सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। मौके पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद के संभावित प्रत्याशी चेतलाल राम दास ने कहा की हेमंत सोरेन हटाओ, भाजपा लाओ को लेकर 25 नवंबर तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले गठबंधन की सरकार ने लोगों से वादा किया था। वह पूरा नहीं किया गया। गांव से लेकर शहर तक हत्या बलात्कार की घटना भी बढ़ गई है। चारों तरफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रांची जैसे शहरों में दिनदहाड़े हत्या हो रही है। जिसे रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है। हेमंत सोरेन के सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। रघुवर दास की सरकार में अपराध को खत्म कर दिया था। हेमंत सरकार आते ही अपराध बढ़ व भ्रष्टाचार भी बढ़ गई है। राज्य के लोग भयभीत हैं। खनिज संपदा की लूट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *