मध्य रात्रि में गवर्नर ने दिलाया सरोज कुमार यादव को मुख्यमंत्री पद का शपथ, बिरोध मे गवर्नर हाउस में तोड़ फोड़, जगह जगह बिरोध प्रदर्शन

जनकपुरधाम: वहुमत ने नहीं प्राप्त करने के तीन सप्ताह के बाद जीतेन्द्र सोनल ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। अभी सभी पार्टियों की बैठक चल ही रही थी कि सोमवार को 4.30बजे उषाकाल में मधेश प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव का उदय हो गया। स्वास्थ्य का हबाला देकर काठमांडू के लिए जा रहीगवर्नर सुमित्रा देवी भंडारी ने एक सुनियोजित तरीके से एमाले पार्टी के नेता सरोज कुमार यादव सहित तीन मंत्रियों ( लखन दास ततमा,विमला अंसारी खातुन,कंचन बिच्छा)को गवर्नर हाउस से बाहर बर्दीवास के पानस रिसोर्ट में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। सुबह में इसे सामाजिक संजाल के माध्यम से जानकारी मिली। वैसे कुछ पत्रकारों को इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने का सौभाग्य जरूर मिला।इस खबर के बाद नेपाली कांग्रेस,जसपा सहित अन्य दल आक्रोशित हो गये। नेपाली कांग्रेस सहित कई बिधायक (प्रदेश सांसद) गवर्नर हाउस में प्रवेश करने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने रोकना चाहा लेकिन विधायकों ने जबरन गवर्नर हाउस में प्रवेश किया तथा गवर्नर हाउस के रिसेप्शन हाउस तथा कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। विद्यार्थी संगठन तथा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जनकपुरधाम के सभी चौक चौराहे पर टायर जलाकर बिरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सेना की चौकसी बढा दी गयी हैं।जेन जेड का मिनी रूप ले लिया है।ऐसा जनकपुरधाम की जनता का मानना है। जसपा के बिधायक रामाशीष यादव ने इसे लोकतंत्र पर कलंक बताया है।उनका कहना है कि गवर्नर सुमित्रा भंडारी गवर्नर से अधिक एमाले नेत्री के रूप में काम कर रही है।सभामुख राम चंद्र मंडल के निष्पक्षता पर सबाल उठाये है। आगे क्या होता है सबो की निगाह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *