विधानसभा मानसून सत्र: आजसू विधायक तिवारी महतो धरना पर बैठे

रांची: मांडू विधानसभा क्षेत्र से आजसू विधायक तिवारी महतो चैनपुर ओर करमा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर विधानसभा सदन के बाहर धरना दिया। साथ ही डाडी प्रखंड को रामगढ़ जिले में शामिल करने की मांग है। विधायक ने कहा कि इस मांग को लेकर मैंने कई बार विधानसभा सदन में उठाया लेकिन सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के सपनों को मुझे पूरा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *