आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सीएम हेमंत सोरेन का किया जोरदार स्वागत

रांची : आंगनबाड़ी सेविकाओं की लंबित मांगों को राज्य सरकार पूरा किए जाने पर शुक्रवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन का  जोरदार स्वागत और अभिनंदन  आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहिया सेविकाओं ने किया । साथ ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
इसके अलावा सीएम से उनकी श्रीमती कल्पना सोरेन और झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने जेसोवा द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 14 से 18  अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला में मुख्यमंत्री को सह -परिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने बालों में जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती मिनी सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिंह, सचिव श्रीमती निक्की टोप्पो, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रेरणा मेहता, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्टेफी और कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रंजना कुमार और श्रीमती जया सिन्हा शामिल थीं।दुर्गा पूजा समिति ने सीएम से किया मुलाकात:

  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दुर्गा पूजा- 2022 को लेकर रांची जिला श्री दुर्गा पूजा समिति,  महानगर दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा पूजा महासमिति- युवा दस्ता और रांची ग्रामीण श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने  कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार पूरे उल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । बड़े, भव्य अब और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं । हर व्यक्ति और हर तबका इन त्योहारों का पूरा आनंद ले शांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे और पर्व का समापन अच्छे से हो जाए इसे लेकर सरकार  की ओर से आपको सभी व्यवस्थाएं दी जाएंगी । सुरक्षा के साथ बिजली -पानी -साफ सफाई को लेकर प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं ।  आप दुर्गा पूजा समेत अन्य त्योहारों को इस तरह सेलिब्रेट करें कि यह आने वाले वर्षों में मिसाल साबित हो।

इस मौके पर रांची के  उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक श्री मुनचुन राय, मुख्य संयोजक श्री अशोक पुरोहित, संरक्षक राजेंद्र सिंह और  पंकज साहू, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री कुंदन सिंह, रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सह संयोजक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय, उप संयोजक रामधन बर्मन, सह संयोजक  अर्जुन उरांव और संजय मिनोचा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू और  राज किशोर प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, महामंत्री रविंद्र वर्मा, प्रवक्ता मोहम्मद परवेज, रांची ग्रामीण  दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी और महामंत्री वीरेंद्र साहू के अलावा दुर्गा पूजा महासमिति युवा दस्ता के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा, अध्यक्ष राजेश गुप्ता और सचिव राहुल सिन्हा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *