6 अप्रैल को विहंगम योग संस्था के वर्तमान सद्गुरु स्वतंत्रदेव महाराज का रांची आगमन

राँची। सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठन है। रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में 6 अप्रैल को संस्था की ओर से भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विहंगम योग के वर्तमान सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज की अमृतवाणी व विज्ञान देव जी महाराज की दिव्य वाणी होगी। उक्त बात की जानकारी विहंगम योग संस्थान रांची जिला के प्रधान संयोजक उमेश चंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि विहंगम योग संस्थान लगातार अध्यात्म के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य कर रहा है। वहीं विहंगम योग राँची जिला के उपदेष्टा अखिलेश शर्मा ने बताया कि हाल ही में यूपी के उमरहां में विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी का भी उद्बोधन हुआ था। आज विहंगम योग अन्य देशों में भी सेवा का कार्य कर रहा है। लोगों के अंदर अध्यात्म ज्ञान का ज्योति जला उन्हें संमार्ग में ले जाने का कार्य कर रहा है। विहंगम योग का ध्यान आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। एक साधक जब सिद्धासन में बैठकर अपनी चेतना को गुरु उपदिष्ट भूमि पर केंद्रित करता है तो वह मानसिक व आत्मिक शांति का अनुभव करता है। 6 अप्रैल को आचार्य स्वतंत्र देव जी के आगमन को लेकर तमाम तैयारियां संस्था की ओर से पूरी कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *