भारी बारिश में भी मांगों के समर्थन में अंगनबाड़ी साहिका-सेविका उतरी सड़कों पर,राजभवन के समक्ष किया प्रदर्शन

रांची : भारी बारिश में भी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में छाता लेकर झारखंड की अंगनबाड़ी साहिका-सेविका राजभवन पहुंचीं। राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ सभी अंगनबाड़ी साहिका-सेविका जोरदार प्रदर्शन करने का काम की। यही नहीं राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मिलने के लिए जिद पर बहुत देर तक खड़ी रही। सुरक्षा में तैनात कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रही महिलायें शांत हुई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि काफी कम मानदेय पर हमलोगों से राज्य सरकार काम करवा रही है। बार-बार आंदोलन करने बाद भी हर बार सिर्फ झूठा आश्वासन मिलता है। इसबार हमलोग सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। धरना –प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी सभा ने किया। सभा की महामंत्री सह कांग्रेस नेत्री सुंदरी तिर्की ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्य सरकार को अंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मद में दिए जाने वाले फंड में कटौती कर रही है। इससे राज्य सरकार हमलोगों को समय पर मानदेय नहीं दे पा रही है। साथ ही मानदेय में बढ़ोतरी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल में झारखंड की सभी सेविका सहायिका शामिल हुई है। जयपाल सिंह स्टेडियम से जुलूस निकालकर कचहरी होते हुए राजभवन के पास हमलोगों ने सभी एक स्वर से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चार नए श्रम कानून को अभिलंब रद्द करे, सेविका सहायिका के स्थाईकरण, वेतनमान लागू करने,पेंशन योजना लागू करने सहित मांगों को लागू करे। सेविका- सहायिका ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर संसद का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मेना खातून, सूर्यमणि उरांव, रीना देवी, सुनीता देवी, चंचला भोक्ता, अंजलि लकड़ा, सरिता देवी, सरोज तिर्की, बसंती देवी सहित हजारों की संख्या में सेविका शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *