जल्द शुरू होगा नाली निर्माण का कार्य: अंबा प्रसाद

बड़कागांव:- बड़कागांव मुख्य चौक से टैक्सी स्टैंड तक जाने वाली मुख्य सड़क में लगातार नाली के पानी सड़क पर बहने की समस्या का स्थाई समाधान हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है| विधायक अंबा प्रसाद ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बड़कागांव मुख्य चौक मे एसएन मेडिकल से पुस्तकालय भवन तक नाली निर्माण मे 13 लाख 96 हजार 300 रुपए खर्च होगी| ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से संबंधित कार्य हेतु निविदा आमंत्रित की गई है एवं जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात बड़कागांव मुख्य चौक में बहती गंदे नाले का पानी से राहगीरों एवं समस्त बड़कागांव वासियों को निजात मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *