केंद्र की भाजपा के सारे वादे जुमलाबाजी साबित हो रहे हैं :प्रतिभा रघुवंशी

रांची: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पर्यवेक्षक प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि न्याय के हक के लिए राहुल गांधी भारत जोडो न्याय यात्रा मणिपुर से मुम्बई तक 6700 किमी की यात्रा पर निकले हैं, जो झारखंड में भी प्रवेश करेगी। मोदी सरकार पूरे देशवासियों के साथ वादा खिलाफी की है अन्याय किया है। अन्याय इस बात कि मोदी सरकार ने देश के युवकों को हर साल दो करोड रोजगार देने की बात की थी, किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी,, महंगाई कम करने की बात की थी, नारियों की आत्मसम्मान देने की बात करते थे लेकिन भाजपा की सभी वायदें जुमलाबाजी साबित हो रही है।
प्रतिभा रघुवंशी कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से न्याय के पांच स्तंभों का उल्लेख किया और अपनी यात्रा के पीछे के विचारें स्पष्ट किया। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच न्याय पर आधारित है। मौजूदा समय में लोग जिन असली मुद्दों का सामना कर रहे हैं वह पीछे छूट जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी न्याय यात्रा के पांच स्तंभ हैं युवाओं के लिए न्याय, समान प्रतिनिधित्व, महिलाओं के लिए न्याय, किसानों के लिए न्याय और मजदूरों के लिए न्याय। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में कांग्रेस पार्टी इन स्तंभों को मजबूत करने के लिए और अधिक संघर्ष करेगी।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अलका लांबा जी दिनांक 30 जनवरी को झारखंड पहुंच रही है। वें इस दौरान तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की क्या तैयारी है, उसकी रणनीति तय करेंगी। इसी के तहत महिला कंाग्रेस द्वारा 31 जनवरी को पुराना विधानसभा सभागार में संवाददाता सम्मेलन और प्रदेश महिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई है जिसमें राष्ट्रीय महिला कंाग्रेस अध्यक्षा शामिल होंगी। 01 फरवरी को लोहरदगा एवं रामगढ में आयोजित महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन में भाग लेंगी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, पिंकी सिंह, नीतू देवी, नीलम सहाय उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *