गोला गोलीकांड(आईपीएल) के अन्य सभी आरोपियों को मिली जमानत, हुए रिहा

गोला: हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में गोला गोलीकांड में 08 दिसम्बर 2022 को पुर्व विधायक ममता देवी व युवा नेता राजीव जयसवाल समेत 11 लोगो को हिरासत में लिया था 13 दिसंबर 2022 को 5 साल की सजा सुनाई गई थी सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर 11 आंदोलकारी मनोज पुजहर, बासुदेव प्रसाद, अभिषेक सोनी, लालबहादुर महतो, आदिल ईनामी, बालेश्वर भगत, सुभाष महतो, दिलदार अंसारी, कोलेश्वर महतो, जादू महतो, कुंवर महतो की जेल से रिहाई हुई। इसके बाद पुर्व विधानसभा प्रत्याशी बजरंग महतो ने फूल माला पहना कर, गुलदस्ता देकर व मिठाई खिला कर उन सभी का स्वागत किया। आंदोलकारियों ने कहा कि आप सभी के बीच में आने से दोगुना मेहनत से कार्य करेंगे और आने वाले दिनों में फिर से आंदोलन किया जाएगा तथा ये आंदोलन बेकार नहीं जाएगा। मौके पर नागरिक चेतना मंच के संयोजक सुनील राज चक्रवर्ती, कमलेश महतो, ईश्वर दयाल महतो, सोनू सिंहा, कालीचरण महतो, पिंटु महतो, तुलसीदास महतो, बसंत कुमार बागे, अजीत महतो सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *