आजसू की केंद्रीय नेत्री विजेता वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर किया नमन

रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर आज पूरे झारखंड में खुशियों का माहौल है।

राज्य के सभी राजनीतिक पार्टी के नेता और आम जनता भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर रहे हैं ,उनका जयकारा लगा रहे हैं। वहीं प्रदेश आजसू महिला मोर्चा ने कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

साथ उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। महानगर आजसू अध्यक्ष सीमा सिंह और आजसू की केंद्रीय नेत्री विजेता वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विजेता वर्मा ने कहा कि जिस उद्देश्य से अलग राज्य झारखंड का गठन हुआ है वह अबतक पूरा नहीं हो पाया है। राज्य में भ्रष्टाचार,महिला उत्पीडन और अपराध की घटना में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। झारखंड आज 22 साल का यानी युवा हो गया है। झारखंड में खनिज संपदा भरपूर है,इसके बावजूद यहां की जनता गरीब है। यहां के खिलाड़ी देश और विदेश में झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। वे पदक जीत कर ला रहे हैं।
विजेता वर्मा ने कहा कि आजसू झारखंड की विकास के लिए हमेशा प्रत्यशील रही है। आजसू के संघर्ष से ही अलग राज्य झारखंड का गठन हुआ है। इस मौके पर नेहा सिंह,सुनीता तिग्गा,डिप्टी लकड़ा,सोनी देवी,स्वर्णी देवी सहित कई आजसू महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *