14 अप्रैल के बाद फिर बजेगी शहनाई, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

रांचीः इस साल 14 अप्रैल से फिर शहनाई बजेगी। शादी-विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार आदि आरंभ होंंगे। खरमास का समापन 14 अप्रैल को 10.30 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ हो जाएगा। पंडितों के अनुसार सूर्य गुरु की राशि धनु एवं मीन राशि में प्रवेश करता है तो गुरु का प्रभाव समाप्त हो जाता है। शुभ मांगलिक कार्य के लिए गुरु का मजबूत होना आवश्यक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार खरमास के दौरान सूर्य मलिन अवस्था में रहता है। ऐसे में मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। शादी विवाह क लिए शुभ मुहूर्त और गुरू, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी होता है।
पंडितों ने बताया कि सूर्य गुरु की राशि धनु एवं मीन राशि में प्रवेश करता है तो गुरु का प्रभाव समाप्त हो जाता है। शुभ मांगलिक कार्य के लिए गुरु का मजबूत होना आवश्यक है।

मिथिला पंचाग के मुताबिक…

अप्रैल: 17, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28।
मई: 2 , 9, 11, 12, 13, 18, 20, 22, 25, 26, 27, 30।
जून: 1, 5, 6, 9, 10, 13, 19, 22, 23, 24, 26।
जुलाई: 3, 4, 6, 8।
बनारस पंचांग के अनुसार…
अप्रैल: 14,15,17,19,20,21,22,23,27,28,29।
मई: 2 3 9 10,11,12,14,15,17,18,19,20,21,25,26,31।
जून: 1,5,6,,7,8,9,10,11,12,13,14,15,21,22,27।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *