भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने पंचायत चुनाव में डाला वोट

गणादेश ब्यूरो
साहेबगंज: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव ने शुक्रवार को गांव की सरकार चुनने हेतु अपना वोट डाला। इन्होंने राजमहल विधानसभा क्षेत्र के साहेबगंज प्रखंड के महादेवगंज बूथ संख्या 95 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वोट डालने के बाद भाजपा नेता ने बताया कि सभी लोगों को गांव के बेहतर भविष्य के लिए योग्य प्रत्याशियों को वोट करना चाहिए,तभी गांवों में सक्षम-सुयोग्य प्रतिनिधि जीतेंगे और पंचायतों का विकास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *