श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, 30 अफसर तैनात

भागलपुर। आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले की तैयारियों को बिहार सरकार अंतिम रूप दे रही है। इसी क्रम में मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 वरीय उप समाहर्ता रैंक के अधिकारियों को तैनात किया गया है।इन अधिकारियों को दो समूहों में विभाजित किया गया है—15 अधिकारियों को भागलपुर में और 15 को बांका जिले में नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा नियंत्रण कक्ष के संचालन का कार्य करेंगे।भागलपुर में 11 से 25 जुलाई तक तैनात अधिकारी:सुजय कुमार सिंह, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेगूसराय सदर
विवेक सुगंध, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, खगड़िया सदर
इंद्रजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता, पूर्णिया
रवि शंकर झा, वरीय उप समाहर्ता, पूर्णिया
अभिनय भास्कर, वरीय उप समाहर्ता, सहरसा
रवि कुमार, वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय
विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता, खगड़िया
संतोष कुमार, वरीय उप समाहर्ता, मधेपुरा
भागलपुर में 26 जुलाई से 9 अगस्त तक तैनात अधिकारी:

अतुल आनंद, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बनमनखी (पूर्णिया)
अंकित कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोगरी (खगड़िया)
शशांक कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, लखीसराय
सोनल कुमार महतो, वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा
प्रवीण कुमार, वरीय उप समाहर्ता, खगड़िया
विनोद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय
अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सहरसा
इन अधिकारियों की तैनाती से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *