गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश यादव गिरफ्तार, हथियार सप्लायर राजा का मुठभेड़ में ढेर
पटना: गोपाल हत्याकांड में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कांड में शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उमेश यादव को हथियार सप्लायर करने वाला राजा मुठभेड़ में मारा गया है। हत्याकांड से जुड़ी सभी कड़ी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें सुपारी किलर,शूटर,हथियार सप्लायर सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।अपराधियों की धड़पकड़ में पुलिस ने जमीन असमान एक कर दिया। पुलिस ने एक चुनौती के रूप में लिया और इस हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों दबोचने में कामयाबी हासिल की है। गोपाल खेमका कांड में उमेश यादव, अशोक साव को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में किलर को साढ़े तीन लाख की सुपारी दिया गया था। इस कण्ड में हथियार सप्लायर राजा का इनकाउंटर हो गया है
जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा का यह शूटर है।
चार जुलाई की रात को गोपाल खेमका की हत्या हुई थी।



