आदित्य झारखंड का गौरव,खेल जगत में शीर्ष पर होगा रामगढ़ : चंद्रप्रकाश चौधरी

रामगढ़: मनम (बहरीन)में आयोजित 48 किलोग्राम श्रेणी के अंडर -15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए रामगढ़ जिले के ग्राम तोयरा निवासी के कांस्य पदक जीतने पर आजसू पार्टी द्वारा कोठार ओवरब्रिज के समीप अभिजीत फिटनेस मंत्रा जिमखाना में आयोजित सम्मान समारोह में गिरिडीह सांसद आदरणीय श्री चंद्रप्रकाश चौधरी जी रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्री युगेश बेदिया, जिला परिषद सदस्य श्री धनेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य श्री तापेश्वर महतो,पुर्व जिला परिषद सदस्य श्री गोपाल चौधरी, आजसू पार्टी बुद्जीवि मंच के श्री नरेंद्र मोदी,विभावि प्रभारी श्री राजेश महतो, वार्ड पार्षद श्री देवधारी महतो,वार्ड पार्षद श्री रौशन महतो,नगर सचिव निरज मंडल, धर्मेंद्र सिंह भोपाली, संजय बनारसी, आजसू छात्र संघ जिला अध्यक्ष देवा महतो,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार आदि ने कांस्य पदक विजेता आदित्य कुमार गौरव को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य कि कामना किया।इस अवसर पर गिरिडीह सांसद आदरणीय श्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आदित्य कुमार गौरव झारखंड का गौरव है। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में इन्होंने झारखंड और रामगढ़ की प्रतिभा का लोहा मनवाया है।देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने झारखंड सरकार से पदक विजेता आदित्य कुमार गौरव के सम्मान में राजकीय सम्मान दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और मंच दिया जाएगा। रामगढ़ खेल जगत में अग्रणी जिला बनेगा। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी ने आदित्य कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर आदित्य कुमार गौरव ने सम्मान समारोह को लेकर गिरिडीह सांसद आदरणीय श्री चंद्रप्रकाश चौधरी,व आजसू पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आदित्य कुमार ने कडी मेहनत, निरंतर प्रयास,और अभ्यास को अपनी सफलता का कारण बताया, उन्होंने सफलता के पीछे अपने प्रशिक्षक, परिजनों और सभी साथियों का महत्वपूर्ण योगदान होने की बात कही। वहीं सम्मान समारोह में आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने आदित्य कुमार का उनके माता पिता और परिजनों का सम्मान करते हुए जीत की बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *