एएसआई को 10 हजार धूस लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

रांची: एएसआई राजकुमार सिंह को 10 हजार धूस लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में एएसआई को सहयोग करने वाला स्वरूप सिन्हा भी गिरफ्तार हुए है। दरअसल अभिषेक कुमार ने इस दोनों को खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के दुमका प्रमंडलीय कार्यालय में शिकायत किया था। जिसके बाद इन दोनों को सबूत के साथ  रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला दुमका के जरमुंडी थाना का है। दरअसल  एसीबी ने  21 फरवरी को अभिषेक को रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपये एएसआई को देने के लिए कहा। जिसके बाद अभिषेक ने  रिश्वत के रुपये एएसआई राजकुमार सिंह को दिया। एएसआई ने उसे गिनने के बाद नावाडीह निवासी स्वरूप सिन्हा को दे दिया। जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके विरुद्ध बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी  घर जाकर दबाव बना रहे थे। केस के मद्देनजर राहत दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद मजबूर होकर एंटी करप्शन ब्यूरो से इस बाबत शिकायत की। इसी शिकायत के आधार पर सबूत के साथ  इन दोनों को गिरफ्तार  कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *