मुरहू प्रखंड में लगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
खूंटी: मुरहू प्रखंड में मंगलवार को रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिन्हा, उप प्रमुख अरुण साबू तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आसुतोष तिग्गा उपस्थित रहे। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. आनंद की देखरेख में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान से संबंधित गतिविधियां संचालित की गईं।
शिविर में लगभग 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। जांच के दौरान अधिकांश महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया। इसे लेकर उप प्रमुख श्री अरुण साबू ने डॉ. आसुतोष तिग्गा से विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं में एनीमिया की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इस विषय को जिला स्तर पर चर्चा के लिए रखा जाना चाहिए।प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रंजीत सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ लोगों को आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
उप प्रमुख अरुण साबू ने कहा कि खूंटी जिले में प्रतिदिन लगभग 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में रक्तदान के साथ-साथ एनीमिया और कम हीमोग्लोबिन से पीड़ित लोगों की पहचान कर समय पर उपचार एवं जागरूकता जरूरी है।
डॉ. आसुतोष तिग्गा ने कहा कि कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों की नियमित जांच और जागरूकता के लिए इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को मिलेट्स (श्रीअन्न) के लिए जाना


