उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा
खूंटी: उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह-अनुदान एवं सरकारी सेवा में नियोजन से संबंधित जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान कुल 05 मामलों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने एवं रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पूर्ण किया जाए तथा पात्र आश्रितों को नियमानुसार लाभ प्रदान किया जाए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, जिला कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

