धुर्वा में यात्री से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में यात्री से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। धुर्वा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना के चंद मिनटों के भीतर ही पूरे लूटकांड का खुलासा कर दिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर यात्रियों को निशाना बनाते थे और सुनसान स्थान पर ले जाकर उनसे लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट से जुड़े सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इसी तरह की अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *