विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को बीएलओ ने वितरित किया प्रगणना प्रपत्र
खूंटी : जिले में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर प्रगणना अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवर को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा 59-तोरपा (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुदीप गुड़िया के आवास पर पहुंचकर प्रगणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण किया गया।ㅤ
इस दौरान बीएलओ द्वारा विधायक सुदीप गुड़िया को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अनुरोध किया गया कि प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय के भीतर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया जा सके। मौके पर एईआरओ नवीन चंद्र झा उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएं, बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित अवधि के भीतर प्रगणना प्रपत्र जमा कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


