मलमास के दूसरे रविवार को आम्रेश्वर धाम में 40हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

खूंटी: आम्रेश्वर धाम में आने वाले शिव भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को मलमास के दूसरे  रविवार को जलाभिषेक के लिए आम्रेश्वर धाम में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।।शिवालय का पट खुलने के पश्चात शिवभक्तों की टोली मुख्य मंदिर में भोले शंकर का जलाभिषेक के पश्चात् देवी-देवताओं के अन्य  मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
धाम परिसर में दुर्गा मंदिर श्री राम जानकी मंदिर, श्री राधा-कृष्ण मंदिर,श्री गणेश भगवान सहित कई मंदिर हैं। माता दुर्गा मंदिर के गुम्बद की उंचाई 111 फीट है।
प्रबंधन समिति के सौजन्य के अनुसार आज लगभग  40,000 शिव भक्तों ने आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक किया।
600 स्त्री-पुरुष शिव भक्त 65 किलोमीटर दूर  भरनो से बनई नदी पहंचे। यहां से जल लेकर  पैदल पांव आम्रेश्वर धाम पहुंचे और भोले नाथ का जलाभिषेक किया।
आम्रेश्वर घाम में शीघ्र दर्शनम् की व्यवस्था  तहत भोले शंकर का शीघ्र दर्शन के अभिलाषी प्रत्येक  श्रद्धालु को आम्रेश्वर धाम के प्रबंध समिति के समक्ष 250 रुपये  सहयोग राशि जमा करनी होती है। आज करीब 100 शिवभक्तों ने  शीघ्र दर्शनम् का लाभ उठाया।  
धाम परिसर में दूरदराज के क्षेत्र  से आने वाले शिवभक्तों के लिए रात्रि  विश्राम हेतु धर्मशालाएं भी हैं।
आम्रेश्वर धाम परिसर में  जिला प्रशासन के  निर्देशानुसार   जिले के विभिन्न  विभागों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा की तमाम  व्यवस्था कायम हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट स्थापित है। दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त  हैं। सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस, जैप और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। तोरपा, कर्रा, खूंटी और मुरहू थाना की पुलिस के अलवा महिला पुलिसकर्मयों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शिवभक्तों  के कतार को व्यवस्थित एवं जलाभिषेक के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने  हेतु  पुलिस बल के साथ प्रबंधन समिति,आम्रेश्वर धाम  के पदधिकारी और वॉलैंटियर्स भी सक्रिय रहते हैं ताकि  यहां आने वाले  शिवभक्तों  को  एक अद्वितीय  अनुभव  प्राप्त  हो। शाम होने के साथ धाम परिसर रोशनी से जगमगा उठाता है।
धाम परिसर में  लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई सीसी टीवी कैमरे लगे हैं।
अंगराबाड़ी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था के साथ दर्शनार्थियों को चिकित्सा की सुविधा कराया जा रहा है। धाम परिसर में रेफरल अस्पताल, तोरपा  द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खूंटी द्वारा आम्रेश्वर धाम  में सूचना सहायता केंद्र सह प्रदर्शनी शिविर लगाया गया।  किया गया है। साथ  ही एलईडी वैन संचालित हैं।  इनके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन  योजना, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना  सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारियां लोगों को  दी जा रही है। योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की जा रही है। साथ ही आमजनों को विविध पर्यटन स्थलों से संबंधित  जानकारी दी जा रही है। शिविर में मां दुर्गे, संकट मोचन मंदिर  एवं राधा-कृष्ण मंदिर की कलाकॄति लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *