सड़क किनारे चल रही शिक्षिका को टेक्टर ने रौंदा, गंभीर हालत में रेफर
रांची: सोमवार को सोनुआ–चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस +2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने जा रही थीं। इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल शिक्षिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर की पहचान एवं मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है


