प्रदेश युवा जदयू की नई कमिटी का गठन, 28 पदाधिकारियों की पहली लिस्ट जारी..

रांची: प्रदेश जदयू कार्यालय में बुधवार को प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की बैठक युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह की अध्यक्षता में हुई।मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो उपस्थित हुए। बैठक में सभी जिले के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य एजेण्डा पार्टी संगठन का पूरे प्रदेश में विस्तार एवं नई कमेटी का गठन था।
बैठक को संबोधित करते निर्मल सिंह ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से अभी का समय बहुत महत्वपूर्ण है ।हम सभी साथियों को इसे गंभीरता से समझना होगा। कुछ महीनों बाद ही लोकसभा का चुनाव है, इसे देखते हुए हमें अपनी रणनीति बनानी होगी। जदयू झारखंड नें एक नारा भी दिया है– अब न बचेगा कोई भी छोर, जदयू चला गांव की ओर,इस नारे पर अमल करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि पार्टी को गांव पंचायत स्तर तक पहुंचना है और जनता के बीच उनके हक अधिकार को लेकर जन चेतना को बढ़ाना है।
आज की इस झारखंड प्रदेश युवा जदयू की आहूत बैठक में नई कमिटी का गठन का भी गठन हुआ। इस कमिटी में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारीणी सदस्य मिलाकर 28 पदाधिकारियों की पहली लिस्ट जारी की गई है।
इसी बैठक में झारखण्ड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ जनता जदयू रांची जिला के जिला अध्यक्ष पद पर आस्था किरण ने अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो और झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ जदयू की कार्यकारी अध्यक्ष रेणु गोपीनाथ पन्निकर की मौजूदगी और पहल से पार्टी की सदस्यता लेकर पदभार ग्रहण किया।
गौरतलब हो कि आस्था किरण रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में फैशन टेक्नोलॉजी की फैकल्टी पड़ पर कार्यरत हैं । साथ ही , झारखण्ड की जानी मानी उद्यमी भी हैं।
मौके पर मौजूद रेणु गोपीनाथ पन्निकर ने कहा कि आस्था किरण के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेणु गोपीनाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब ज़मिल, मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार , जदयू प्रदेश प्रवक्ता सागर जी, संजय कुमार सिंह , फ़ैज़ अहमद , युवा प्रदेश महासचिव सुजीत वर्मा, रूपेश पासवान, सुखदेव बिरुलि, यशवंत सिंह, बृज मोहन सिंह जी , भूषण उराँव जी सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष शीतल सिन्हा जी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *