बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रांची : बुढ़मू थाना क्षेत्र के इचापीड़ी गांव निवासी विजय कुमार सिंह की पत्नी नीशू सिंह ने सोमवार सुबह कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


