राजधानी रांची में द मार्क लग्जरियस ने लॉन्च किया 42 मंजिला गगनचुंबी प्रोजेक्ट

रांची: राजधानी रांची भी अब बड़े बड़े महानगरों को टक्कर देने के लिए कदम बढ़ा चुका है। जी हां यहां पर भी एक से बढ़कर एक आकर्षक ढंग के गगनचुंबी इमारतें बनने लगी है। सबसे बड़ी और नई बात तो यह है कि यहां अधिकतम जी-20 तक तो इमारतें निर्माण हो चुकी है।

लेकिन जी प्लास-42 की इमारतें पहली बार झारखंड में लांच हुआ है। यह द मार्क लग्जेरियस जो ब्लूस्ट्रिंग्स
मैनेजमेंट सर्विस का एक एक्सट्रीम प्रोजेक्ट है। यह झारखंड के लिए एक अनोखा माना जा सकता है। इस तरह का प्रोजेक्ट बिहार,बंगाल और उड़ीसा में भी नहीं है। राजधानी रांची के नामकुम स्थित सिद्रोल में यह प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। इस प्रोजेक्ट में स्विमिंग पुल, क्लब, मॉल,गार्डन सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। लोगों का भी इसमें काफी रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मोरहाबादी मैदान स्थित मेगा ट्रेड फेयर में कंपनी ने इसका स्टॉल लगाया गया है। इसमें द मार्क लग्जेरियस,श्रीधाम कंस्ट्रक्शन और विद्या कंस्ट्रक्शन ने सामूहिक रूप से यहां पर अपना स्टॉल लगाया है। वहीं इन सभी इमारतों के आर्किटेक रांची नगर निगम के पूर्व टाउन प्लानर मनोज कुमार और उनकी टीम है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में विजेता वर्मा, अंजय राय,कुणाल रॉय और संजय राय ने प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी है।
द मार्क के डायरेक्टर विजेता वर्मा ने इस प्रोजेक्ट पर कहा कि इस तरह की प्रोजेक्ट बिहार,बंगाल,उड़ीसा में नहीं है। झारखंड के लिए यह नया प्रोजेक्ट है। इसमें लोगों को तमाम चीजों की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यह शहर से करीब है। इस प्रोजेक्ट के लॉन्च के साथ ही लोगों की इंक्वायरी आने लगी है।
वहीं आर्किटेक मनोज कुमार ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में लोगों के सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। इसमें अधिक आय वाले लोगों के साथ साथ निम्न आय वाले लोग भी अपना मन पसंद फ्लैट ले सकते हैं। रांची के लिए सबसे नया और अनोखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *